मनासा। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे शासकीय हाई स्कूल हांसपुर में विशेष साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के द्वारा छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। सर्व प्रथम विधायक व स्कूल प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। व सभी अथितियो का फूल माला से स्वागत किया गया। उसके बाद विधायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे कड़ी मेहनत करेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।
विधायक ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है। आप सभी इस देश का भविष्य हो। शिक्षा पर ध्यान देकर आप उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकते हो। सरकार द्वारा छात्रों को साइकिल दी गई ताकि वे दूरदराज के गांवों से आसानी से स्कूल आ-जा सकें और उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके। उसके बाद स्कूल के करीब 30 छात्र छात्राओं को विधायक मारू के द्वारा साइकिल वितरित की गई व उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के साथ मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता, अधिकारीगण व ग्राम पंचायत सरपंच, हाई स्कूल प्राचार्य लतीफ एहमद मंसूरी, संकुल प्राचार्य रामानुज परवाल, स्कूल के स्टाफ व छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।