BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 6:49 pm
BIG NEWS : तय हुआ सुबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, इस दिन देंगे जिलेवासियों को ये बड़ी सौगात, प्रशासनिक अमला जुटा तैयारियों में, यहां होगा मुख्य आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नीमच आने की संभावना है। इस सूचना के तुरंत बाद प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुट गया है। उल्लेखनीय की 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नीमच के वीरेंद्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच आने की खबरों के बाद जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसपी अंकित जायसवाल आज शाम को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं की रणनीति को लेकर जायजा लिया। 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ कई और वीआईपी के आने की संभावना है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल पहुंचे। हेलीपैड यातायात पार्किंग प्रवेश द्वार स्टेज आदि के बारे में मौजूद अधिकारियों से चर्चा की। 

निरीक्षण के समय एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीम ममता खेड़े, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया, सीएमओ महिंद्र वशिष्ठ, थाना प्रभारी पुष्पा चौहान, यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज को लेकर दिल्ली से भी एक टीम नीमच पहुंचेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE