BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 6:51 pm
KHABAR : एडिप योजना के तहत सहायक उपकरण बांटे, 92 दिव्यांगों को सहायक उपकरण व 8 स्व-सहायता समूह को दी 20 लाख की राशि, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। भारत सरकार की एडिप योजना के तहत शुक्रवार को दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


कार्यक्रम में एडिप योजना के तहत चयनित कुल 92 दिव्यांगजनों 137 उपकरण में मोटराइज्ड ट्राइसिकल, व्हील चेयर, बैशाखी, वॉकिंग स्टिक , ब्लाइंड स्टिक, सी.पी. चेयर, श्रवण यंत्र, सहित अन्य उपकरण वितरित किए गए।


कार्यक्रम में एडिप योजना के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वरोजगार के लिये 8 स्व-सहायता समूहों को कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता वितरित की गई।इस दौरान जय संतोष स्व-सहायता समूह मनियाखेड़ी को 1.50 लाख रुपए, जय सिंगाजी स्व-सहायता समूह खरतलाय को 2.70 लाख रुपए, दुर्गा स्व-सहायता समूह सक्तापुर को 3 लाख रुपए, मां नर्मदा स्व-सहायता समूह पोखरनी को 1.50 लाख रुपए, गंगा स्व सहायता समूह पोखरनी को 3 लाख रुपए, श्री शिवाय स्व-सहायता समूह पोखरनी को 1.50 लाख रुपए, हरिओम आजीविका समूह को 5.30 लाख रुपए व जन्नत आजीविका समूह हंडिया को 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE