BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 7:15 pm
KHABAR : अरावली पर्वत पर मां शेरावाली के दरबार का दिव्य चमत्कार, राजेंद्र पटेल ने सरकार से की सुविधाएं बढ़ाने की मांग, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। शहर से 4 किलोमीटर दूर अरावली पर्वत की वादियों में, जंगल के बीच गुफा में माँ शेरावाली का पवित्र दरबार स्थित है, जो माँ वैष्णो देवी के दरबार की तर्ज पर बना है। हर रविवार यहाँ भक्तों की भीड़ उमड़ती है। माँ के इस पवित्र स्थान की देखभाल श्यामलाल रावत और भोनीशंकर चौधरी द्वारा की जाती है।

यहाँ हर नवरात्रि पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है, जिसमें घट स्थापना होती है और भक्तजन माँ के दरबार में पूरी रात जागरण करते हैं। श्यामलाल और भोनीशंकर ने बताया कि यहाँ कई अद्भुत चमत्कार देखने को मिलते हैं। हाल ही की नवरात्रि में उन्होंने गुफा में नाग-नागिन के चार जोड़ों के दर्शन किए, जो भक्तों के लिए एक अनोखा अनुभव था।

यह स्थान पीड़ितों के लिए एक अद्वितीय आस्था का केंद्र भी है। बताया जाता है कि सर्पदंश से पीड़ित लोग यहाँ आकर ठीक होते हैं, और जिन महिलाओं की संतान प्राप्ति में बाधा होती है, यहाँ आने के बाद उनकी गोद भर जाती है।

सुविधाओं की मांग
ग्राम पंचायत साकरिया खेड़ी के अंतर्गत आने वाले इस स्थल को सुविधाजनक बनाने के लिए राजेंद्र पटेल ने सरकार से आग्रह किया है कि यहाँ तक पहुँचने वाले रास्ते का डामरीकरण हो और बिजली के खंभे लगाए जाएं।

स्थानीय सरपंच मनोहर राठौड़ ने भी क्षेत्रीय विधायक और सांसद से माँ शेरावाली के दरबार तक पहुँचने के लिए जरूरी सुविधाओं की मांग की है ताकि इस पवित्र स्थान को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाया जा सके और भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE