BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 8:00 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने किया उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण, खुशी से दमक उठा विद्यार्थियों का चेहरा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत प्रदेश में 4 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गई है। विकासखण्‍ड नीमच में 105 छात्रों-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल मिली है। जिले में शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 में कक्षा 9वीं के छात्र छात्राओं को भी साइकिल वितरण की गई है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने शुक्रवार को शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच में साइकिल वितरण कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने कहा, कि मध्‍यप्रदेश में 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को अलग-अलग विद्यालयों में साइकिल वितरित गई है। उन्‍होंने समाज सेवी सूर्यकांत पोरवाल को विद्यालय में विधायक प्रतिनिधि बनाने की बात भी कही। विधायक ने विद्यालय में एक डोम बनाने के लिए राशि स्‍वीकृत करने हेतु शासन स्‍तर पर प्रयास करने की बात कही। सभी विद्यार्थियों को नीमच में मेडिकल कॉलेज का भ्रमण करवाने के निर्देश भी प्राचार्य को दिए। विधायक ने कहा, कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सीएम राइज स्कूल और पीएमश्री स्कूल जैसे विद्यालय स्थापित कर प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का काम कर रही है। विधायक परिहार एवं अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को माला पहना कर, तीन विद्यालयों के 105 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, समाज सेवी सुर्यकांत पोरवाल, योगेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्कूल स्टाफ के सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र और छात्राएं उपस्थित थे। प्रारंभ में विधायक ने मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्‍पश्‍चात शिक्षा विभाग के शर्मा, मांगरिया व स्‍टॉफ ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद शर्मा ने किया तथा प्राचार्य अनिल व्‍यास ने आभार माना।
--------------

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE