BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 8:06 pm
BIG NEWS : नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम और बेहतर समन्वय के तारतम्य में नारकोटिक्स को कार्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की तस्करी की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय हेतु जिला स्तरीय Narcotics Coordination समिति गठन कर कार्यवाही हेतु निर्देश के पालन में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD (Narcotics Coordination) की जिला स्तरीय समिति की बैठक हिमांशु चन्द्रा अध्यक्ष एवं कलेक्टर जिला नीमच एवं अंकित जायसवाल सचिव एवं पुलिस अधीक्षक जिला नीमच के नेतृत्व में आज दिनांक 25.10.2024 को पुलिस कन्ट्रोल रुम नीमच पर आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा निम्न मुद्दों पर चर्चा उपरांत आवश्यक कार्यवाही हेतु योजना बनाई गई। जिसमें मुख्य रुप से निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
1. मादक पदार्थों की तस्करी की प्रवृत्तियों के बारे में आसूचना/सूचना का आदान प्रदान करना।
2. जिले में अफीम, भांग आदि की फसल की अवैध खेती की निगरानी करना।
3. ऐसे प्रकरण जो Cross state संबंधी हो उनकी जांच की प्रगति की निगरानी करना।
4. स्कूलों, कॉलेजों आदि में नशीली दवाओं के दुरूपयोग विरोधी जागरूकता को बढावा देना।
5. एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और दवाओं के हानिकारक प्रभावों पर मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
6. जिले में मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रम लागू करना।
7. मादक पदार्थों का पता लगाने के लिए उपकरणों की आवश्यकताओं का आकलन करना और इनकी व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाना।
8. जिलें में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का पर्यवेक्षण करना।
9. समिति द्वारा नशे के आदि लोगों को चिन्हित कर नशे की प्रवृत्ति से छुटकारा दिलाना तथा उनको समाज के परिवेश में लाना।
10. नशा प्रभावी क्षेत्रों / हाट स्पॉट का आँकलन कर ऐसे स्थानों पर एवेयरनेस कार्यक्रम । कैम्प आयोजन करना।
बैठक में समिति के सदस्यों के रुप में लक्ष्मी गामड़ अपर कलेक्टर जिला नीमच, नवलसिंह सिसौदिया अति. पुलिस अधीक्षक जिला नीमच, एम. अजनार अति. पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स विंग मंदसौर, वी.एस. कुमार अधीक्षक केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच, बी.एल. सिंगाडा जिला आबकारी अधिकारी नीमच, सी. के. शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी नीमच, भगवान सिंह अर्गल डीडीए नीमच, अरविन्द डामोर उपसंचालक सामाजिक न्याय जिला नीमच, डी. प्रसाद सीएमएचओ नीमच, दशरथ अखण्ड उप वनमण्डाधिकारी नीमच, संदीप कुमार अधीक्षक सीजीएसटी नीमच, जीवन तिवारी मनोवैज्ञानिक नशा मुक्ति केन्द्र नीमच, शोभित कुमार तिवारी ड्रग इस्पेक्टर नीमच एवं सुनिल कुमार तिवारी प्रोजक्ट डायरेक्टर नशा मुक्ति केन्द्र नीमच उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE