मंदसौर। सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा क्षेत्र के 22 स्कूलों में 875 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की गई। विधायक डंग ने श्रीराम बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय सीतामऊ ,नागखजूरी, साखतली, सेदरामाता, मानपुरा, तितरोद, खेजडिया, दलावदा, दीपाखेड़ा, महुआ, नाहरगढ़, कचनारा,झलारा, सुठी, क्यामपुर, ऐरा, मोतीपुरा, नाटाराम, बिश्निया एवं रणायरा स्कूलों में विद्यार्थियों को निः शुल्क साइकिल वितरण की। छात्रों को माला पहनाकर साइकिल वितरण की गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे।