BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 8:21 pm
KHABAR : राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया जिले की शिक्षिका सक्‍सेना का सम्‍मान, विद्यार्थियों को कम लागत में विज्ञान से जोड़ने का किया सफल प्रयास, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्‍यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रशासन अकादमी भोपाल के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले की क्रमांक 2 विद्यालय मंदसौर की शिक्षिका कीर्ति सक्‍सेना को राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक सम्‍मान पुरूस्‍कार प्रदान किया। सक्सेना द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक सेवाओं तथा विज्ञान और जीव विज्ञान के शिक्षण को जीवंत और आकर्षक बनाने के लिए वेस्टेज मटेरियल से स्व निर्मित मॉडल का उपयोग किया। जिसमें न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मक और नवाचार की भावना भी जागृत हुई। 
सक्सेना ने जिले की सर्वश्रेष्ठ लेब की स्थापना की जो उनके दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।   उन्होंने प्रकृति से जुड़कर अध्यापन कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया और अपने विद्यार्थियों को राज्य स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने यूट्यूब चौनल की शुरुआत की जिसमें वह अपनी शिक्षण विधियां और मॉडल को साझा करती हैं जिससे अन्य शिक्षक और विशेष रूप से  श्रमिक वर्ग  के विद्यार्थी भी लाभान्वित हो। सक्सेना के प्रयासों से समाज के अत्यंत गरीब और श्रमिक वर्ग के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार होता है और वे उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते है। उल्लेखनीय है कि 2019 में कीर्ति सक्सेना शैक्षिक संगोष्ठी में जिला और संभाग स्तर से चयनित होकर राज्य स्तर पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE