BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 8:31 pm
KHABAR : सुशासन भवन सभाकक्ष में कलेक्‍टर अदिती गर्ग की अध्‍यक्षता में हुई जिला स्‍तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। कलेक्‍टर अदिती गर्ग की अध्‍यक्षता में सुशासन भवन सभाकक्ष में जिला स्‍तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायतराजेश कुमार जैन , यूआईडीएआई प्रति‍निधि तथा जिला प्रबंधक ई गर्वनेंस के साथ ही शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बैंक, स्‍वास्‍थ्‍य, पोस्‍ट ऑफिस सहित विभिन्न सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर गर्ग ने निर्देश दिये कि जिले में उपलब्ध सभी आधार केन्‍द्रों को समयबद्ध तरीके से क्रियाशील किया जाये। बच्चों के नए आधार नामांकन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मोबाइल आधार किट से गांवों में शिविर लगायें। 5-7 और 15-17 वर्ष की आयु के बच्चों के आधार में लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करा लें और आधार में अपने दस्तावेज़ अपडेट करा लें, यदि पिछले 10 वर्षों में एक भी बार अपडेट नहीं किया गया है। यूआईडीएआई प्रबंधक ने बताया कि निवासी यूआईडीएआई वेबसाइट (https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/) पर अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं और साथ ही यह भी कहा कि 18+ नए आधार नामांकन की सुविधा सभी डाकघरों और लोक सेवा केंद्रों में उपलब्ध है।बैठक में यूआईडीएआई प्रबंधक तथा जिला प्रबंधक ई गर्वनेंस ने जिले में आधार से संबधित गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक के पश्चात यूआईडीएआई प्रबंधक द्वारा ज़िले के आधार ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया एवं ऑपरेटर्स की आधार कार्य से सम्बंधित समस्याओँ का निदान भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE