BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2024, 12:33 pm
KHABAR : भोपाल के अवधपुरी में बीच सड़क पर पोल, मंत्री नाराज, ट्रांसफार्मर की वजह से अटकी पोल शिफ्टिंग, मंत्री बोलीं- जल्दी शिफ्ट करें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अवधपुरी इलाके में कंचन नगर बीडीए रोड पर बीच सड़क पर बिजली के पोल है। इससे कई हादसे हो चुके हैं। पोल की अब तक शिफ्टिंग नहीं होने पर राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने बिजली कंपनी को जल्द ही पोल शिफ्ट करने को कहा है।


यह सड़क कंचन नगर से पूर्वांचल (अवधपुरी) तक जाती है। इससे बीडीए, गिरनार समेत कई इलाके जुड़े हैं। हर रोज एक से दो लाख लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में उन्हें न सिर्फ परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि हादसों का डर भी बना रहता है। इलाके के मोहित ने बताया, कई पोल सड़क के बीचों-बीच है। जिससे गाड़ियां नहीं निकल पाती। पिछले डेढ़ साल से दिक्कत है। बावजूद उसे हल नहीं किया जा रहा।


मंत्री ने कहा- जल्द शिफ्ट किया जाए
राज्यमंत्री गौर हाल ही में इलाके के दौरे पर पहुंची थीं। इस दौरान लोगों ने उन्हें बीचों-बीच खड़े बिजली के पोल के बारे में बताया। उन्होंने बिजली कंपनी के अफसरों कहा कि सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर और पोल को सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए। ताकि रहवासियों को दिक्कत न हो।


अफसर बोले- राशि जमा होगी तो शिफ्ट करेंगे
इधर, बिजली कंपनी के सिटी सर्किल महाप्रबंधक बीबीएस परिहार का कहना है कि कंपनी अपने खर्च पर कोई शिफ्टिंग नहीं करती है। जिसकी सड़क है, वही राशि जमा करेगा तो शिफ्टिंग की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE