BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2024, 12:41 pm
BIG REPORT : जिले में दीपोत्सव के पहले एक्शन में आया खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, मिलावट की आशंका के चलते जब दी इन संस्थानों पर दस्तक तो उड़ गए व्यापारियों के होश, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे नमूने, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में सतत निरीक्षण किए जाकर खाद्य सामग्रियों के नमूने प्राप्त किया जा रहे हैं जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।इस क्रम में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा मिलावट के विरूद्ध  छापामार कार्यवाही की जाकर 68 किलोग्राम घी जप्त किया गया जिसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

खाद्य अधिकारी द्वारा जिले के ताल क्षेत्र के आबूपुरा में गोपाल डांगी की मावा भट्टी पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग  चालीस किलोग्राम मावा, 68 किलोग्राम घी संग्रहित पाए गए। कार्यवाही करते हुए मावा, घी और दूध के नमूने लिए गए जिन्हे जॉच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है  मिलावट की शंका में 40 हजार 800 रुपए का 68 किलोग्राम घी जप्त किया गया।सरवन एवं सैलाना से भी नमूने प्राप्त किए गएमिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत  खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया तथा ज्योति बघेल द्वारा जिले के ग्राम सरवन में कार्यवाही करते हुए गणेश नमकीन भंडार से मिठाई और सेव, गणेश किराना से हल्दी पाउडर तथा सैलाना में जितेंद्र किराना से सेव और बेसन के नमूने लिए गए जिन्हे जांच हेतू राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE