छतरपुर। जिला के बड़ामलहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामटोरिया की महिला सरपंच बबली आदिवासी एवम उसके पति सुनील आदिवासी को हितग्राही से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त टीम ने उनके घर से दबोच लिया। सरपंच के पति द्वारा रिश्वत की राशि कपिल धारा कूप निर्माण की राशि भुगतान करने के एवज में हितग्राही से ली जा रही थी। महेंद्र प्रताप लोधी का 2 लाख 87 हजार रुपये की लागत का कपिलधारा कूप वर्ष 2023 में स्वीकृत हुआ था। जिसके निर्माण सामग्री का भुगतान शेष था। जिसके बिलो के भुगतान को लेकर महिला सरपंच बबली आदिवासी द्वारा उससे 10 परसेंट रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत महेंद्र प्रताप लोधी द्वारा सागर लोकायुक्त में की गई थी। और आज उक्त महिला सरपंच के पति को लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन,पी एस बेन ने टीम के साथ 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। और दोनो के विरुद्ध भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बमनोरा पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कराया। इस दौरान महिला सरपंच ने उसके पति को जबरन रिश्वत की रकम देने की बात कही गई।