भोपाल। आगामी दिनों में संगठन के चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है। लेकिन इससे पहले भाजपा ज्वॉइन कर पद ले रहे बाहरी नेताओं के लिए लक्ष्मण रेखा खींचने की तैयारी शुरू हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, दूसरे दलों से आए नेताओं को कितना पद दिया जाना है, इसका दायरा यह तय किया जाएगा। वहीं, भाजपा के दरी उठाने से लेकर हर जिम्मेदारी निभाने वाले नेताओं को पद देकर सम्मान दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि संगठन अपने मूल कार्यकर्ताओं को आगे लाने के लिए कवायद कर रहा है। चुनाव शुरू होने से पहले बीजेपी गाइडलाइन जारी कर सकती है। युवाओं को अधिक मौका मिलेगा। संगठन चुनाव के बाद बीजेपी बदली नजर आएगी। बूथ स्तर पर सबको स्थान मिलेगा। लेकिन मण्डल स्तर से क्राइटेरिया लागू किया जाएगा।