BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2024, 3:05 pm
KHABAR : किसानों ने सबस्टेशन का किया घेराव, तालाबंदी कर लगाए जय जवान जय किसान के नारे, जानें क्या है माजरा, पढे़ खबर 

Share On:-

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में शनिवार को आधा दर्जन गांव के किसानों ने रनेह में स्थित विधुत सब स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। मामले की सूचक पर मौके पर पुलिस पहुंची है।


किसानों ने बताया कि, वह सिचाई के लिए बिजली की मांग कर रहे हैं। उनके द्वारा समय पर बिजली बिल भी भरा जा रहा है। विधुत विभाग ने उन्हें 10 घंटे विधुत आपूर्ति देने का वादा किया है। इसके बाद भी उन्हें महज 1 या 2 घंटे की बिजली मिल पा रही है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रनेह के आसपास के ग्राम कौशलपुर, बरखेरा चेन, ककरा, बम्होरी गांव के किसान एकजुट होकर विधुत सबस्टेशन पहुंचे। और तालाबंदी कर जय जवान जय किसान के नारों के साथ विधुत विभाग के अधिकारियों की मनमानी का विरोध प्रदर्शन किया।


वहीं आक्रोशित किसान बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध कर रहे हैं। कई घंटों से किसान विधुत विभाग के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन किसानों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही रनेह थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। किसानों का कहना है कि गांव के लोग इन दोनों फसलों की बुवाई के लिए ट्यूबवेल चलाना चाहते हैं। परंतु बिजली न होने से खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, इस बात को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी का रवैया भी ठीक नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE