नीमच। जिले की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ने शनिवार को अलग-अलग सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया है। इसी कड़ी में संस्था के लोगों ने दीपावली के मौके पर गरीब बस्ती में जाकर दिवाली का पर्व मनाया। इस दौरान गरीब और जरूरतमंद बच्चों को उपहार भेंट किया।
रोटरी क्लब कैंट के ओर से दीपावली के दो दिन पहले नीमच कृषि उपज मंडी के समीप स्थित गरीब झुग्गी बस्ती में जाकर सदस्यों द्वारा बस्ती में दीपावली का त्योहार मनाया गया। जहां गरीब, जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, चप्पल, जूते, मिठाइयां और दीपक सहित अन्य सामग्री वितरित की।
इस दौरान क्लब के सदस्यों ने खेला गाड़ी में सामान रखकर घर-घर और बस्ती की गली-गली में जाकर सभी को यह उपहार भेंट किए। क्लब ने इस तरह झुग्गी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य मकसद सभी को यह त्योहार समान रूप से मनाने का अवसर मिले। अधिक से अधिक लोग दीपावली की खुशियां अपने परिवार के साथ मनाएं।
वहीं, संस्था भी पीड़ित मानवता की सेवा और गरीब कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस मौके पर रोटरी क्लब नीमच कैंट के मुकेश बाहेती, प्रदीप ओसवाल, सुनील खंडेलवाल, संदेश माहेश्वरी, आशीष दरक, कांति-लाल भंसाली, निर्मल दरक और मयंक जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।