इंदौर। मध्य क्षेत्र के सभी व्यवसायियों ने राजबाड़ा के आसपास के सड़कों को फुटपाथ बसावट का विरोध काली कपड़े पहनकर किया। मध्य क्षेत्र के 13 व्यवसायिक संगठनों का कहना है कि सड़क फुटपाथ से स्थाई दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। दो दिन पूर्व एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुकानदार भय मुक्त व्यवसाय कर सके इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की है।
शनिवार को राजबाड़ा क्षेत्र के आस पास के सभी मार्केट की 1500 दुकानों पर काला दिवस मानकर विरोध प्रकट किया। मध्य क्षेत्र के व्यवसायियों की ओर से कहा गया कि हम भय मुक्त होकर कारोबार कर सके यह जिम्मेदारी प्रशासन की है। सड़क फुटपाथ ओर उनके माफियाओं के आतंक से वे दुखी है। दीपावली का व्यवसाय पूरी तरह फुटपाथ अतिक्रमण की भेट चढ़ रहा है। प्रशासन शासन से बार बार आग्रह किया, लेकिन स्थाई दुकानों की बात अनसुनी की जा रही है। ऐसे में दो दिन पूर्व एक घटना घटित हुई और एक व्यापारी पर जानलेवा हमला हुआ। अब व्यापारी डरा हुआ है, इसलिए संगठित विरोध करने को मजबूर हुए है।
इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन, शिवविलास राजबाड़ा कपड़ा व्यापारी संघ मुकेश वाधवानी, सराफा एसोसिएशन के अनिल रांका, कृष्णपुरा व्यापारी एसोसिएशन के विजेन्द्र सिंह चौहान, गोपाल मंदिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन के दीपक खत्री, सुभाष चौक एसोसिएशन के राजेश जैन ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। सभी व्यवसायिक संस्थानों ने काले कपड़े और व्यवसायिक संस्थान के बाहर काले झंडे लगाकर विरोध जताया। सभी व्यापारी प्रतीकात्मक विरोध के चलते यातायात डीएसपी करण शर्मा ने पहुंचकर व्यवसायियों से चर्चा की ओर कहा कि त्योहार पर हम सुगमता से यातायात प्रबंधन करेंगे। दो पहिया का आवागमन जारी रखेंगे। इधर, व्यापारी व्यवसायिक बाजारों में फुटपाथ विहीन व्यवस्था को एक स्थाई व्यवस्था बने इसके लिए व्यापारी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलकर अपनी बात रखेंगे।