खरगोन। कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना के खलटाका पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र अवास्या द्वारा खलटाका पुलिस चौकी पर कैंप लगाकर सीएम हेल्पलाइन शिकायत का निराकरण करवाया गया।जनता की समस्याओं को देखते हुए हुई सीएम हेल्पलाइन को सुनकर तत्काल उनकी समस्यायों का निराकरण किया गया। खलटाका पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र अवास्या ने बताया की लगातार सीएम हेल्पलाइन शिकायत के फरयादियो को बुलाकर उनकी समस्या को सुनकर निराकरण करवाया गया।वही पूर्व में हुई अभी तक 35 शिकायतो का निराकरण कर दिया गया है साथ ही चार सी एम हेल्पलाइन का निराकरण शुक्रवार को भी किया गया है। लगातार सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण पुलिस चौकी पर जारी रहेगा।