BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2024, 4:00 pm
KHABAR : दिव्यांग प्रशिक्षण शिविर में ट्राई साइकिल लेने पहुंचे दिव्यांग, कैलिपर्स और कृत्रिम अंग के लिए नाप लिया गया, दिसंबर तक मिलेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। सामाजिक न्यास विभाग के तत्वावधान में शनिवार को दिव्यांगों के लिए प्रशिक्षण शिविर और उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह शिविर होटल राम सरोज पैलेस में रखा गया। जिसमें नगर निगम के 48 वार्ड, नगर परिषद मकरोनिया, नगर परिषद कर्रापुर, छावनी परिषद सागर, जनपद पंचायत सागर के क्षेत्र के हितग्राही पहुंचे। जिनका पंजीयन कर जांच की गई।

 

शिविर में जबलपुर की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और जिला के डॉक्टर्स ने दिव्यांगों का परीक्षण किया। परीक्षण में जिन लोगों के लिए उपकरण, कैलिपर्स या कृत्रिम अंग की जरूरत है, उनको चिह्नित किया गया। कृत्रिम अंगों के लिए दिव्यांगों का नाप लिया गया। इस दौरान ज्यादातर दिव्यांग बैटरी वाली ट्राई साइकिल लेने के लिए पहुंचे थे।


500 से ज्यादा दिव्यांग पहुंचे
तिलकगंज वार्ड पार्षद शैलेश केसरवानी ने बताया कि शिविर में 500 से अधिक दिव्यांग पहुंचे हैं। दिव्यांगों का पंजीयन कर उनकी जांच की गई। कृत्रिम अंगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगों की नाप ली। जरूरतमंद दिव्यांगों को दिसंबर महीने तक कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा ट्राई साइकिल समेत अन्य उपकरण दिव्यांगों को शिविर में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


एक्सीडेंट में टूटी रीढ़ की हड्‌डी
शिविर में पहुंचे दीपक अहिरवार निवासी सदर ने बताया कि एक्सीडेंट में रीढ़ की हड्‌डी टूट गई थी। तभी से चल नहीं पाता हूं और न ही खड़ा हो पाता हूं। विकलांगता का प्रमाण पत्र बनवाया है। जिसमें 80 प्रतिशत विकलांग है। शिविर में बैटरी वाली ट्राई साइकिल लेने के लिए आया हूं। इससे पहले मुझे सामान्य ट्राई साइकिल दी गई है। लेकिन अब बैटरी वाली ट्राई साइकिल की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE