नीमच। प्रशासन ने टीआई शिव रघुवंशी का इंदौर से नीमच जिले में स्थानांतरण किया है। आपको बता दें कि पूर्व में भी रघुवंशी एसआई के पद पर कोरोना काल के दौरान नीमच जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे पहले नीमच मुख्यालय में फिर बाद में रामपुरा थाना प्रभारी और बाद में नयागांव चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ रहे हैं। जहां उन्होंने कई चोरी, नकबजनी और तस्करों पर शिकंजा कसते कार्रवाईयां की थी। उसके बाद उनको बालाघाट भेजा गया। जहां वे एसआई से पदोन्नति होकर टीआई का इंदौर शहर में प्रभार संभाल रहे थे।