खरगोन। कसरावद में एनएचआई कंपनी द्वारा बाईपास रोड निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण जमीन का उचित मुआवजा भी दिया गया है लेकिन कुछ किसानों का यह कहना है कि अभी हमको मुआवजा नहीं मिला है और कुछ किसानों का यह भी कहना है कि जहां पर मार्किंग की गई थी उससे अधिक जमीन का अधिग्रहण कंपनी एन एच आई द्वारा किया जा रहा है कंपनी के अधिकारी ने काम रुकवा कर पटवारी एवं तहसीलदार से नाप करवाने की बात कही है और अपना काम बंद कर दिया कसरावद बायपास जो कसरावद से बाहर होता हुआ बायपास रोड स्टेट हाईवे बनाया जा रहा है जिसका काम आज शुरू किया गया था कंपनी द्वारा जिसमें किसानों द्वारा आपत्ति ली गई जमीन नाप के बाद अधिक ली जा रही है जिससे किसानों मे आक्रोश देखने को मिला है किसानों ने कंपनी प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की है प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा कहा गया प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर एवं पटवारी से नाप करवा कर काम शुरू किया जाएगा।