मंदसौर। डीआईजी मनोज कुमार सिंह , कलेक्टर अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंदसौर में 29 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित जिला अधिकारियों के साथ सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज मंदसौर में चल रही तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज परिसर में मंच निर्माण, डी निर्माण, सभा स्थल, स्टॉल, पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड व्यवस्था एवं अन्य तैयारियां का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।