जीरन। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह जी परिहार ने ने कहा है कि मध्य प्रदेश में लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के निर्देशन के में सरकार स्कूली बच्चों के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं और बच्चों को उनका लाभ मिल रहा है और जो बच्चे अच्छी पढ़ाई करते हैं उनको भी सरकार पुरस्कार देती हैं आप सभी बच्चे अच्छी पढ़ाई करें और अपने माता-पिता स्कूल व गांव का नाम रोशन करें। बच्चों को साइकिल वितरित की । बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ से संवाद किया।
इस अवसर लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, महामंत्री किशन अहिरवार, पार्षद दिलीप सुथार, राजू मुकाती, दिलीप भानेज, राजेश लक्षकार विकास सुथार, प्रहलाद भील, प्राचार्य किमती जी,प्राचार्य भोपाल सिंह चौहान, हरिओम माली , छगन दारुवाले ,कुंदन शर्मा स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।