BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2024, 6:12 pm
REPORT : स्‍वास्‍थ्‍य सभापति ने की एनजीओ व स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- स्वच्छता सर्वेक्षण शहर की सफाई व्‍यवस्‍था की महत्‍वपूर्ण कड़ी है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण शहर की सफाई व्‍यवस्‍था की महत्‍वपूर्ण कड़ी है। स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में नीमच शहर को प्राप्‍त होने वाला स्‍थान हमारे द्वारा स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सफलता तय करेगा।
उपरोक्‍त बात नगरपालिका परिषद् नीमच के स्‍वास्‍थ्‍य सभापति धर्मेश पुरोहित ने नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा व मुख्‍य नपा अधिकारी महेंद्र वशिष्‍ठ के मार्गदर्शन में स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण हेतु नियुक्‍त एनजीओ व नगरपालिका के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में कही। 
पुरोहित ने कहा कि शहर में स्‍वच्‍छता जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही गंदगी फैलाने वाले संस्‍थानों व अन्‍य नागरिकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रहे। पुरोहित ने कहा कि प्रत्‍येक 10 दिन में स्‍वच्‍छता कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित करने का उद्देश्‍य यहीं है कि स्‍वच्‍छता में हमारी क्‍या स्थिति है और इसमें आने वाली परेशानियों को दूर करना हमारा उद्देश्‍य है। बैठक में पुरोहित ने ट्रेचिंग ग्राउण्‍ड प्रभारी को निर्देश दिए कि ट्रेचिंग ग्राउण्‍ड की व्‍यवस्‍था सुधारें और परेशानी है तो अवगत कराएं ताकि निराकरण कराया जा सके। साथ ही पुरोहित ने ट्रेचिंग ग्राउण्‍ड पर खराब हुई मशीन को दुरूस्‍त करवाने के भी निर्देश दिए। पुरोहित ने रात्रिकालीन सफाई अभियान निरंतर जारी रखने और पुलियाओं के ऊपर जाली लगाने व स्‍वच्‍छता संबंधी स्‍लोगन के साथ ही सौंदर्यीकरण संबंधी निर्देश दिए। स्‍वास्‍थ्‍य सभापति ने 10 दिवस में किए गए स्‍वच्‍छता संबंधी कार्यों की बिंदुवार जानकारी प्राप्‍त कर आवश्‍यक निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी दिनेश टांक, स्‍वच्‍छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर, अविनाश घेंघट, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के शुभम उपाध्‍याय, सुनील सेन व एनजीओ संस्‍था प्रयाम शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्‍याण समिति की टीम के सदस्‍य भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE