नीमच। शहर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में पटाख़ों का बाजार सजेगा। जिसके लिए 104 दुकानों का आज आवंटन किया गया। पटाखे की दुकान लगाने के लिए 167 आवेदन प्राप्त हुए थे। लॉटरी सिस्टम से आज 104 दुकानों का आवंटन नगर पालिका अधिकारी और दुकानदारों की मौजूदगी में किया गया। एक नंबर दुकान महेंद्र वीरवाल, दो नंबर की दुकान रौनक जैन और तीन नंबर की दुकान महेंद्र मालानी को लॉटरी सिस्टम से आवंटित की गई। क्रमांक 2 पर पटाखा बाजार 7 दिन तक लगेगा। नगर पालिका द्वारा यहां पर सुरक्षा को लेकर फायर ब्रिगेड, रेती आदि व्यवस्था की गई है। पानी के लिए नगर पालिका के टैंकर मौजूद रहेंगे।