मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डेंगू बुखार एक वायरल बीमारी है जो डेन वायरस द्वारा होती है, डेंगू से बचाव के लिए इस समय पूरे आस्तीन के कपड़े पहने, मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छरों से बचाव के लिए खिड़कियों व दरवाजों में मच्छर रोधी जाली लगवाएं। सुबह, श्याम खिड़कियां व दरवाजे बंद रखें। अपने घरों के अंदर अगर 7 दिवस से पानी भरा है तो उसे खाली करें उसका उपयोग करके बर्तन को रगड़कर साफ करें उसके बाद आवश्यकता ना हो तो उसे उल्टा करके रखें, टंकी को अच्छे से ढककर रखें जिससे मच्छर उसके अंदर प्रवेश न कर सके। पुराने फालतू कंटेनर को उल्टा कर दे, जिससे बारिश का पानी उसमें जमा ना हो सके। कूलरों को साफ करके उनको सुखा दे, अपने घरों के आसपास भरा पानी में सप्ताह में एक बार जला हुआ आयल या तेल डाल सकते हैं। मच्छरों से बचने के हर संभव प्रयास करें।