BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2024, 7:45 pm
KHABAR : प्रदेश में एनसीईआरटी द्वारा चयनित शालाओं में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 4 दिसम्बर को, राज्य शिक्षा केन्द्र ने विभागीय मैदानी अमले को जारी किये निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर।  प्रदेश में समस्त जिलों में चयनित शालाओं में एनसीईआरटी द्वारा 4 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 परख आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह सर्वेक्षण कक्षा 3, 6 और 9 में आयोजित किया जायेगा। सर्वेक्षण कार्य के लिये डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉर्डिनेटर और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्तियां भी की गई हैं। सर्वेक्षण का कार्य निर्बाध रूप से हो सके इसके लिये प्रत्येक जिले में रिसोर्स कस्टडी सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। सर्वेक्षण के लिये प्रत्येक जिले में सेम्पल शालाओं का चयन केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली और एनसीईआरटी द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण में जिन विषयों को शामिल किया गया है, उनमें भाषा, गणित, हमारे आस-पास की दुनिया और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। मैदानी अमले को कहा गया है कि सर्वेक्षण दिवस में सेम्पल शालाओं में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। सर्वेक्षण के प्राप्त निष्कर्ष का उपयोग राष्ट्रीय नीति को तैयार करने में सहायक होंगे।

कंट्रोल रूम
सर्वेक्षण गतिविधियों की निगरानी के लिये भोपाल स्थित राज्य शिक्षा केन्द्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका फोन नं.- 0755-2552362 एवं ई-मेल [email protected] है। इसी तरह का कंट्रोल रूम प्रत्येक जिले में भी बनाया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सर्वेक्षण कार्य को पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपादित करने के लिये भी कहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE