चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की बड़ी बहन कमला बाई आंजना के आकस्मिक स्वर्गवास हो जाने पर अखिल भारतीय आंजना समाज महासभा के पूर्व अध्यक्ष वीरजी भाई जुड़ाल पालनपुर गुजरात, रामजी भाई वी,पटेल अध्यक्ष बनासकांठा आंजना पटेल समाज केवलणी मंडल,पालनपुर गुजरात, केसर भाई पी, पटेल सदस्य, अखिल भारतीय आंजना समाज महासभा पालनपुर गुजरात एवम् अशोक भाई पटेल पालनपुर गुजरात आदि आंजना समाजजनों ने शनिवार को दोपहर गांव केसुंदा छोटीसादड़ी पहुंचकर स्वर्गीय कमला बाई आंजना के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल आंजना परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर स्वर्गीय कमला बाई आंजना की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित समस्त आंजना समाजजनों ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत कमला बाई आंजना की आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर शोकाकुल आंजना परिवार एवं समाजजन इत्यादि उपस्थित थे।