BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2024, 10:33 am
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के सतना दौरे का दूसरा दिन, इंदौर में सोशल मीडिया स्टार कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, दीपावली से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतना दौरे का आज दूसरा दिन है। सीएम आज अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10: 40 बजे चित्रकूट से सतना पहुंचेंगे। उतैली स्थित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ प्रांगण में आयोजित विद्या भारती की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। 12: 40 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना से रीवा के लिए रवाना होंगे। 


इंदौर में सोशल मीडिया स्टार सोशल मीडिया स्टार कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
सीएम डॉ. मोहन यादव शाम 4 बजे इंदौर पहुंचेंगे। 4: 30 बजे भिलाला समाज के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 6 बजे रेडिसन ब्लू होटल इंदौर पहुंचेंगे, जहां वह सोशल मीडिया स्टार कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। 7: 40 रात बजे विमान से भोपाल पहुंचेंगे। 


दीपावली से पहले खाद्य विभाग अलर्ट
राजधानी भोपाल में दीपावली त्योहार से पहले खाद्य विभाग अलर्ट हो गया है। अलग-अलग रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों पर जाकर कार्रवाई की जा रही है। मावा, पनीर, मिठाई के सैंपल लेकर उसकी जांच की जा रही है। कल शनिवार को अलग-अलग दुकानों से लिए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, व्यंजन, स्वीट्स और रेस्टोरेंट के किचन में बड़ी संख्या में कॉकरोच मिलने पर रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE