नीमच। शासकीय हाई स्कूल डुंगलावदा पर 26 अक्टूबर शनिवार दोपहर 2.00 बजे बाद स्वच्छता विकास टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया और स्कूल के बच्चों और स्टाफ को शपथ दिलाई कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखेंगे तथा स्वच्छता जागरूकता को जन-जन तक फैलाएंगे ।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव उमाकांत पुरोहित ने बताया कि उपस्थित छात्रों एवं विद्यालयीन स्टॉफ को शपथ दिलाई गई कि अपने आस-पडोस में स्वच्छता का कार्य करेंगे और अपने माता-पिता और पडोसियों को भी यह कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान जो ,2 अक्टूबर 2014 को राजघाट पर झाड़ू लगाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई मुहिम जो आज एक अभियान बन गई है, और स्वच्छता के महत्व को बताया, स्वच्छता से किस प्रकार स्वास्थ्य ठीक रह सकता है, इस प्रकार की जानकारी एवं स्वच्छता विकास अभियान के 10 वर्ष से लगातार सेवा कार्य कर रही है, इस दरमियान किस प्रकार संस्था ने नीमच शहर में काम किया इस प्रकार की तमाम जानकारी गौड़ द्वारा दी गई, इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि शीघ्र अति शीघ्र विद्यालय परिसर को खरपतवार से मुक्त किया जाएगा।
विद्यालय की प्राचार्य पुष्पलता सक्सेना एवं उपस्थित स्टाफ ने स्वच्छता विकास अभियान और संस्था के डॉ.हरनारायण गुप्ता की सराहना की और कहा कि उम्र के इस पडाव पर भी स्वच्छता के प्रति लगाव अनुकरणीय है।
पुरोहित ने बताया कि स्वच्छता विकास अभियान संस्था का यह विशेष कार्यक्रम, चलो गांव की ओर अभियान सतत जारी रहेगा और आगामी शनिवार को किसी विद्यालय या संस्था में जाकर यह संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में कैप्टन आर.सी.बोरीवाल किशोर कुमार कर्णिक द्वारा भी बच्चों को जागरूक किया गया। संस्था के रंजन स्वामी भी उपस्थित रहे स्वच्छता विकास अभियान शीघ्र ही चलो गांव की ओर मुहिम को गति देते हुए अनेक आयाम स्थापित करेगी। इस प्रकार उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया।