कंजार्डा। शासन की योजना अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजार्डा में सायकल वितरण किया गया। सायकिल प्राप्त कर बच्चो के चेहरे पर खुशी देखी गई। समारोह भाजपा नेता प्रद्युम्न मारु कैलाश आगार गोपाल धाकड़ सरपंच भूरालाल खाती प्रभारी प्राचार्य दिनेश कारपेंटर सहित अनेक कार्यकर्ता की मौजूदगी में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ गांव के गणमान्य नागरिक स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर किया।