मनासा। नगर प्रशासन की ओर से मनासा शहर में दशहरा मैदान में 98 पटाखा दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए है। जिस पर नगर परिषद द्वारा पटाखा बाजार के लिए दुकानों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे आवंटन शुरू हुआ और डेढ़ घंटे से दो घंटे में पूरा हो गया।
देर रात 9 बजे जानकारी देते हुए एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि शहर में 98 दुकानों को पटाखे के बेचने के लिए एसडीएम कार्यालय से लाइसेंस जारी हुआ है। प्रशासन ने पटाखा दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र रखने की भी हिदायत दी गई है। प्रत्येक दुकानदार को पानी का ड्रम, फायर एक्स्टीग्यूशर, रेत की बाल्टी रखना अनिवार्य है। अग्निशमन उपकरण दुकान पर नहीं होने पर प्रशासन द्वारा लाइसेंस रद्द होने की कार्रवाई होगी। वही 24 घंटे नगर परिषद मनासा की अग्निशमन दमकल खड़ी रहेगी ।