बैतूल। शहर में यातायात पुलिस बैतूल ने दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ नियंत्रण के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ट्रैफिक अमले ने इसके लिए मोटर साइकिल पार्टी भी तैयार की है। जबकि शहर के कई हिस्सों में कट ऑफ प्वाइंट बनाए गए हैं।
ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार गजेन्द्र केन ने बताया कि त्योहार के मौके पर बैतूल शहर के कोठी बाजार और गंज बाजार में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
1. मोटर साइकिल पार्टी करेगी भ्रमणरू बाजार क्षेत्रों में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मोटर साइकिल पार्टी का लगातार भ्रमण किया जाएगा।
2. कोठी बाजार में कट-ऑफ पॉइंटरू रविवार से आगामी त्योहारों तक, कोठी बाजार क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक चार पहिया एवं लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जामा मस्जिद के पास से कट-ऑफ पॉइंट लगाकर वाहनों को परिवर्तित मार्ग पर भेजा जाएगा। थाना चौक से लल्ली चौक की ओर आने वाली रोड पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था रहेगी।
3. सीमेंट रोड सराफा बाजाररू शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक सराफा बाजार की सीमेंट रोड पर मोटर साइकिल का प्रवेश निषेध रहेगा। इस मार्ग पर भी यातायात को नियंत्रित करने के लिए दो कट-ऑफ पॉइंट लगाए जाएंगे।
4. पार्किंग व्यवस्थारू बाजार में आने वाले दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को नगर पालिका परिसर में पार्क कर सकते हैं।
5. वन-वे व्यवस्थारू गणेश चौक से लल्ली चौक की ओर जाने वाली सड़क को वन-वे किया गया है।