भोपाल। रविवार को गांधी नगर के फादर एंजिल स्कूल के सामने ग्राउंड में नेशनल सुपर क्रॉस चौंपियनशिप शुरू हो गई। एसएक्स-1 क्लास में राइडर्स ने दम दिखाए। गॉड स्पीड रेसिंग एसोसिएशन और भोपाल मोटर स्पोर्ट्स की आयोजित इस चौंपियनशिप 80 से अधिक राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह एफएमएससीआई नेशनल सुपर क्रॉस चौम्पियनशिप का तीसरा राउंड है। इससे पहले इसका पहला और दूसरा राउंड नासिक और कोयंबटूर में हो चुका है। अगले राउंड पंचगनी, कोच्चि और बेंगलुरु में आयोजित होंगे।
आकर्षण का केंद्र रहे 10 साल के राइडर्स
नेशनल सुपर क्रॉस चौंपियनशिप का यह इवेंट 10 क्लासेज में हो गया है, इसमें 10 से 14 साल के राइडर्स प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे, जल्द ही प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जारी है । डर्ट बाइक चौम्पियनशिप में सुपर-क्रॉस ट्रैक को जंप वाले ट्रैक के रूप में जाना जाता है। जिसमें तेज स्पीड गाड़ी पर नियंत्रण दिखाना होता है। भोपाल के ट्रैक में 10 अलग-अलग प्रकार की जम्प्स बनाई गई हैं, जिनमें मुख्य रूप से टेबल टॉप, कट टेबल टॉप, डबल जंप, वूप्स, सिंगल जंप, डबल जंप और वॉल टर्न शामिल हैं।