नीमच। शहर में दीपावली के त्योहार से पहले बीती रात नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सफाई अभियान के तहत सड़कों पर उतरी। रात करीब 9.00 बजे फोर जीरो भारत माता चौराहा से सफाई अभियान की शुरुआत की गई, जो की रात 10.30 बजे तक चला। इस दौरान शहर के मुख्य बाजार पुस्तक बाजार, दाना गली, बोहरा बाजार में नगर पालिका अमले के साथ सड़कों पर सफाई की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा की निगरानी में चले सफाई अभियान के दौरान दुकानदारों को दुकान का कचरा बड़े डस्टबिन रखकर उसमें डालने की सलाह दी गई। इस दौरान यह पाया गया की दुकानों के यहां निकल रही नालियों में कचरा भरा पड़ा है जिससे नालियां जाम है। इसके लिए दुकानदारों को चेताया गया कि कचरा नालियों में फेंकने की बजाय डस्टबिन में डाले। यदि कोई दुकानदार ऐसा करता है तो रोको टोको अभियान चलाया जाए। जब बौहरा बाजार में स्वाति चोपड़ा पहुंची तो दुकानदारों ने बाजार का बेहतर रोड बनाने के लिए उनकी सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया। सफाई अभियान के दौरान नगर पालिका का ट्रैक्टर भी साथ-साथ चला। बड़ी मात्रा में कचरा इकट्ठा कर ट्रैक्टर के माध्यम से उचित जगह पहुंचाया गया। इस अवसर पर सभापति धर्मेश पुरोहित, पार्षद योगेश कविश्वर,निरीक्षक भारत भारद्वाज और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।