BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2024, 2:01 pm
BIG NEWS : अखिल भारतीय नागदा मेनारिया समाज के एमपी जोन उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम नागदा को  इस प्रत्याशी ने दिया समर्थन, समर्थकों में खुशी की लहर, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय नागदा मेनारिया समाज के राष्ट्रीय चुनाव चार जोन में आगामी दिनों में बारी बारी से संपन्न होंगे, तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष के साथ ही अलग-अलग जॉन से एक उपाध्यक्ष एवं मंत्री के लिए चुनाव होने हैं जिसमें एमपी जोन से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में श्याम नागदा रेवली देवली, भगवती लाल नागदा, बीसलवास सोनीगरा, प्रकाश नागदा घसुंडी, तथा पुष्कर नागदा खानखेड़ी के रूप में चार प्रत्याशी आमने-सामने है। लेकिन इस बीच भगवती लाल नागदा जो कि एक बड़े समाजसेवी भी है तथा समाज में अपनी एक अलग पकड़ रखते हैं ने आज रेवली देवली के श्याम नागदा को अपना समर्थन देते हुए समाज के चुनाव में उन्हें जिताने की अपील की है। भगवती लाल नागदा ने कहा कि श्याम नागदा जो कि एक युवा है तथा हंड्रेड डायल की तरह समाज जनों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं चाहे किसी प्रकार का कार्य हो हमेशा सभी की मदद के लिए आतुर दिखाई देते हैं तथा हमेशा ही मुसीबत के समय सभी के साथ खड़े रहते हैं तथा समाज के सहयोगी रूप के रूप में अपनी अग्रणी भूमिका में रहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि श्याम नागदा इस क्षेत्र में लगातार समाज सेवा में अग्रणी है तथा वह समाज के विकास में अपनी महिती भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि श्याम नागदा किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें मेवाड़ और मालवा के एक-एक गांव और एक घर से स्नेह और दुलार मिलता है क्योंकि वह हमेशा ही रात हो या दिन समाज जनों की सेवा में लगे रहते हैं। कोरोना काल जैसे समय में भी उन्होंने आमजन की तन मन और धन से सेवा की तथा अपनी जान की परवाह की बिना लगातार कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने से लेकर अस्पताल पहुंचने तक का कार्य निशुल्क सेवा भाव से किया है। इस हेतु मैं अपना समर्थन श्याम नागदा को देता हूं तथा मेरे सभी शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि समाज के चुनाव में श्याम नागदा को भारी बहुमत से विजय बना करके समाज सेवा में ओर भी उन्हें अवसर प्रदान करें। इस प्रकार भगवती लाल नागदा के समर्थन से श्याम नागदा एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभरे हैं तथा उनकी जीत की संभावना है अब कई गुना बढ़ चुकी है। इस अवसर पर पूर्व एमपी जॉन मंत्री लाला नागदा, समाजसेवी भगवती लाल नागदा, राहुल नागदा, मिथुन नागदा, विनोद नागदा सहित कई युवा उपस्थित रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE