BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2024, 2:07 pm
KHABAR : इंडिगो की दिल्ली से खजुराहो फ्लाइट्स शुरू, खजुराहो से बनारस के बाद खजुराहो होते हुए दिल्ली के लिए रवाना, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। मध्यप्रदेश के खजुराहो में आज से इंडिगो एयरलाइंस की एक साथ दो विमान सेवाएं शुरू हो रही हैं। इंडिगो एयरलाइन का 186 सीटर विमान दिल्ली से खजुराहो और खजुराहो से दिल्ली के लिए नियमित रूप से सेवाएं देगा।


एयरपोर्ट अथॉरिटी डायरेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि खजुराहो एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट्स के शुरू होने से खासतौर से बनारस की कनेक्टिविटी के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। आज पहले दिन इस फ्लाइट में 44 पर्यटक आए हैं जबकि 52 पर्यटक खजुराहो से रवाना हुए। विमान दिल्ली से खजुराहो आया जिसमें ट्रांसिट पैसेंजर की संख्या 117 थी, जो विमान में ही रहे और यहां से बनारस की ओर रवाना हुए।


फ्लाइट के आने-जाने का समय
इंडिगो एयरलाइंस की एयरबस सेवा दिल्ली से सुबह 9ः25 बजे खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी और 10ः30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पर लैंड होगी। खजुराहो से सुबह 11 बजे बनारस के लिए रवाना होगी, 12ः30 बजे बनारस से वापस खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी 1ः55 बजे वापस दिल्ली। अभी तक खजुराहो के लिए दिल्ली से सिर्फ एक ही फ्लाइट स्पाइस जेट की ही सेवा चालू थी लेकिन अब लम्बे समय से बंद पड़ी इंडिगो फ्लाइट की एक बार फिर से शुरुआत होने से पर्यटन में लगातार बढ़ोतरी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE