BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2024, 2:40 pm
NEWS : पारसोली थाना पुलिस द्वारा शराब माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, मारुति वेन में शराब की तस्करी, 18 कार्टून देशी व अंग्रेजी शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शराब माफिया के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक मारुति वेन में शराब की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर वेन से 18 कार्टून देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की है। 


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही, कच्ची शराब के उत्पादन व विकय एवं वांछित अपराधियों गिरफतारी हेतु चलाये गए विशेष अभियान अन्तर्गत अवैध रुप से शराब का परिवहन करने वाले शराब माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह एवं डीएसपी बेगू अंजलि सिंह के निर्देशन में थाने के एएसआई गोविन्द सिंह के नेतृत्व में कानि मनोज, प्रितम, मोतीलाल, भोमाराम द्वारा शराब तस्करी के मार्गाे को चिन्हित करते हुए निमोदा से झाडौल आने जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर निगरानी रखी गई। इसी दौरान काटून्दा की तरफ से एक व्यक्ति मारूती वेन लेकर आया। मारुति वेन को रुकवाकर संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो मारुति वेन में भरे खाकी रंग के कार्टूनो में देशी व अंग्रेजी शराब होना पाया। मारुति वेन से शराब के कार्टूनो को बाहर निकालकर गिनती की गई तो कुल 18 कार्टूनो में देशी व अंग्रेजी शराब व बीयर भरी हुई पायी गई।


उक्त अवैध शराब व मारुति वेन को जब्त कर आरोपी बेगूं थाने के सेमलिया निवासी प्रहलाद मेवाडा पुत्र मदन लाल मेवाडा को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार आरोपी से अवैध शराब की उपलब्धता के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE