BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2024, 3:57 pm
BIG REPORT : प्रदेश कांग्रेस कमेटी में खरगोन के 6 नेता शामिल, सचिन यादव, झूमा सोलंकी, रवि जोशी को उपाध्यक्ष बनाया गया, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी की 177 सदस्यों की कार्यकारिणी में खरगोन जिले के 6 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश बतौर उपाध्यक्ष कसरावद विधायक सचिन यादव, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी और खरगोन के पूर्व विधायक रवि जोशी को शामिल किया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर सीनियर लीडर डॉ. विजयलक्ष्मी साधो, कार्यकारिणी सदस्य अरुण यादव और अनीस मामू को भी लिया है।


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में जिले को अच्छी जगह मिली है, निश्चित तौर पर इससे प्रदेश और जिला संगठन को मजबूती मिलेगी।


खरगोन जिले में गुटीय समन्वय स्थापित करने की कोशिश
प्रदेश कार्यकारिणी में खरगोन जिले के शामिल किए गए 6 पदाधिकारी में दो महिला है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर असंतोष की स्थिति न बने इसलिए गुटीय तालमेल भी बैठाया गया है। पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी मिलने के करीब 10 माह बाद जीतू पटवारी की यह नई कार्यकारिणी घोषित हुई है। टीम में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE