खरगोन। कसरावद थाना क्षेत्र में वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश अनुसार थाना प्रभारी मंसाराम रोमडे़ द्वारा सभी लाइसेंसी फटाके दुकान संचालकों की मीटिंग ली गई और जहां पर दुकान लगती है उस जगह का निरीक्षण किया गया और बताया गया कि सभी दुकानें गांव से बाहर अस्थाई टेंट मेला ग्राउंड में लगाई जाए लाइट की पर्याप्त व्यवस्था हो और आस पास 50 मीटर तक कोई भी बस्ती, घर न हो और प्रत्येक दुकान पर सुविधा हेतु, पानी की सुविधा, रेती और अग्नि समन यंत्र होना आवश्यक है पटाखा दुकान दारो को सीसीटीवी कैमरा एवं एक रात के लिए चौकीदार की व्यवस्था भी कराई गई है। कोई भी वाहन पटाखा दुकानों के करीब ना जाए इसके लिए नगर पालिका सीएमओ को पत्र लिखकर बेरिकेट की व्यवस्था लगाने का कहा गया है। फायर ब्रिगेड स्थाई रूप से वहीं मौजूद रहेगा।