उज्जैन। तराना नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की धूम मची हुई है। वही दीपावली पर्व को लेकर घर घर मे रंगाई पुताई का कार्य जोरो पर चल रहा है वही हम आपको बता दे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम को 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने पर पुरे अयोध्यावासी अयोध्या को सजाकर राम जी का स्वागत करते है तब से लेकर पुरे भारत वर्ष मे दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है वही दीपावली पर्व के पूर्व नन्हें बच्चो की टोली द्वारा सरस्वती कालोनी स्थित हनुमान मंदिर एवं की कृष्ण कुंज कालोनी स्थित पार्क मे साफ सफाई व्यवस्था को पार्षद सदानंद दीक्षित के नेतत्त्व मे सम्पूर्ण किया उक्त सफाई व्यवस्था मे सोमू दीक्षित, ऋषि यादव, युवराज बना, राम पांडे,सत्यम पाटीदार, शिवम पाटीदार सहित अनेक बच्चे शामिल हुए।