खरगोन। जिले के भीकनगांव पुलिस ने भीकनगांव से चोरी हुए टेम्पो जिसमे तीस किवंटल सोयाबीन जिसकी कीमत एक लाख बीस हज़ार ओर टेम्पो की कीमत ग्यारह लाख रुपए को चोरी होने के बाद मात्र तीन घण्टे मे ही चोर को पकड़ कर टेम्पो और सोयाबीन जप्त कर लिया फरयादी गंगाराम पिता सुपडु जाधव जाति बंजारा निवासी पाल जिला जलगांव महाराष्ट्र द्वारा पुलिस थाने पर सुचना दी की वह अनाज मण्डी मे टेम्पो लेकर जिसमें तीस किवंटल सोयाबीन भरा था मंडी गेट के समाने खड़ा कर ओर पास के होटल, पर चाय पीने चला गया वापस आकर देखा तो टेम्पो वहा पर नहीं था इस पर उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी राकेश आर्य के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देख कर मुखबिरी करवाई गई मुखबिर की सुचना पर पुलिस टीम ने टेल्को जिनीग के पास कच्चे मार्ग पर घेरा बंदी कर टेम्पो सहित एक व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम रितेश पिता कैलाश निवासी भीकनगांव बताया आरोपी से टेम्पो जिसकी कीमत ग्यारह लाख ओर तीस किवंटल सोयाबीन कीमत एक लाख बीस हज़ार बरामद किया उक्त कार्रवाई मे एसडीओपी राकेश आर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, अजय सिंह चौहान, नरेन्द्र कुशवाह, तिलक ढाकसे, अनिल कुशवाहा, सैनिक ईश्वर व स्टॉफ का विषेश योगदान रहा वही पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना ने पुलिस टीम को नगद पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।