सोनकच्छ। नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत सोमवार को सोनकच्छ अनुभाग के थाना क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सोनकच्छ, भौरांसा, पीपलरवां, टोंकखुर्द, टोंककला चोकी, चोकी चौबारा धीरा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्थानीय पत्रकारों ने एसपी गहलोत का स्वागत किया और उन्हें उनके पदग्रहण के लिए बधाई दी।एसपी गहलोत ने त्योहारों के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने और सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। एसपी गहलोत ने कहा कि जनता का भरोसा पुलिस पर कायम रहे, इसके लिए विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।आने वाले त्योहारों के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन जनता की सेवा में तत्पर है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि जॉइनिंग के उपरांत जिले के सभी थानों का एरियो का भ्रमण किया जा रहा है फील्ड में ग्राउंड लेवल पर जो परिस्थितिया हैं उनका जायजा ले सके।हमारे स्टाफ से बातचीत कर सके। क्षेत्र की समस्याओं का किस तरह से निराकरण किया जा सके उसके बारे में जानकारी इकट्ठा कर सके। ताकि आगामी दिनों में क्षेत्र की बेहतरी के लिए क्षेत्र की पुलिसिंग की बेहतरी के लिए हम प्रयास कर सकते हैं। अभी तक जितना भी काम पुलिस और प्रशासन द्वारा जिले में किया गया वह सराहनीय है हमारा पूरा जोर रहेगा जो व्यवस्था अभी तक कायम रही है वह कायम रहे। अपराधों पर नियंत्रण रहे अपराधियों में पुलिस का और कानून का भय रहे इसके अलावा क्षेत्र विशेष के जो ज्वलंत मुद्दे होते हैं उनके बारे में भी हम तत्काल समूल निराकरण करने का प्रयास करेंगे।