देवास। पिछले दिनों शहर में संचालित होने वाले एक बड़े शोरुम द्वारा दिए गए एक विज्ञापन को लेकर हिन्दू संगठन के सदस्यों द्वारा रविवार को सुबह शोरुम के बाहर पटाखे फोड़कर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उक्त शोरुम के मैनेजर से भी चर्चा की।
दरअसल एबी रोड़ पर संचालित होने वाले विशाल मेगा मार्ट द्वारा एक विज्ञापन दैनिक भास्कर में प्रकाशित किया गया था जिसमें डील्स के धमाके प्लिज नो पटाखे का जिक्र किया गया था। जिसको लेकर हिंदू संगठन नाराज हुआ और हिंदू संगठन और टीम वीर आजाद सावरकर संगठन द्वारा माल के बाहर जमकर नारेबाजी की और पटाखे फोड़े। हिन्दू संगठन के रमेश कोशल ओर टीम वीर सावरकर के राहुल रामराज ने बताया कि हिंदू त्योहारों पर ही इस प्रकार के विज्ञापन देखने को मिलते हैं इसके चलते हम यहां पर पहुंचे थे और हमने संचालक से चर्चा की है और उन्होंने विज्ञापन के मामले में क्षमा मांगने की बात भी कही है। साथ विशाल मेगा मार्ट के एरिया मैनेजर ओर कर्मचारियों द्वारा हिंदू संगठन के साथ जमकर आतिशबाजी भी की गई।
वही विशाल मेगा मार्ट के एरिया मैनेजर अविनाश ने बताया कि यदि हमारे किसी विज्ञापन से हिंदू समाज में नाराजगी है तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं विशाल मेगा मार्ट कभी किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत पहुंचाने का काम नही करता है दीपावली का त्यौहार है और हमारे द्वारा भी पटाखे फोड़े गए हैं सुबह यहां पर जो विरोध हुआ था उसके लिए खेद जताया गया है वही वही विशाल मेगा मार्ट के बाहर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और माल के कर्मचारियों द्वारा दीपक जलाकर पटाखे फोड़े और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर दिवाली की बधाई दी।