BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 12:05 pm
KHABAR : प्रभारी प्रबंध संचालक मप्र राज्य सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भोपाल मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक धार के बैंक प्रधान कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को प्रभारी प्रबंध संचालक मप्र राज्य सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भोपाल मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  बैठक में गुप्ता ने  समस्त शाखा प्रबंधकों एवं समिति प्रशासकों को बैंक की अमानत में वृद्धि, रबी ऋण वितरण लक्ष्यानुसार करने, ऋण महोत्सव का आयोजन कर बैंक के माध्यम से अकृषि एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों के लिये ऋण स्वीकृति हेतु लक्ष्यानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। प्रबन्ध संचालक द्वारा बैंक की समीक्षा अन्तर्गत कालातीत ऋणों की वसूली हेतु संस्थावार क्रिस योजना में प्रकरण प्रस्तुत करने, उपार्जन पोर्टल पर बकाया ऋण की शतप्रतिशत फीडिग करने, संस्था पुर्न गठन सोयाबीन उपार्जन हेतु केन्द्र निर्धारण करने, ब्याज अनुदान की प्रविष्टि की समीक्षा की गयी। उन्होंने रबी सीजन में रासायनिक खाद की कमीं नही होने के संबंध में भी निर्देश जारी किये। बैंक द्वारा व्यक्तिगत ऋण, कार ऋण, आवास ऋण में ब्याज दर में की गयी कमी का अधिक से अधिक ऋण व्यवसाय किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार किये जाने के संबंध में भी उल्लेख किया।

बैठक में बैंक प्रशासक/उपायुक्त सहकारिता वर्षा श्रीवास एवं बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के.रायकवार सहित स्थापना अधिकारी  ममता शुक्ला, विपणन अधिकारी सौरवसिंह समकारिया, लेखाकक्ष प्रभारी विकास लाड, योजना एवं विकास कक्ष प्रभारी  अंकित परमार उज्जवल वर्मा लिपिक एवं बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक, संस्था प्रशासक एवं मुख्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE