मंदसौर। महिला बाल विकास विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने नूतन स्टेडियम में चल रही जाबाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में सहभागिता की। यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर से चल रही थी। आज इसका समापन समारोह था। परवलिया की विजेता टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 31 रुपए प्रदान किए गए। वही उपविजेता पिपलिया जोधा की टीम को 11 हजार रुपए प्रदान किए गए। इस दौरान घुमंतू, अर्द्ध घुमंतू, जनजाति लोगों के लिए बेहतर कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मान पाती भेंट की गई।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सभी को क्रिकेट मैच देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसको देखकर सुकून मिला जनजाति लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम सरकार ने किया है सरकार का लगातार प्रयास और कोशिश रहती है कि जातियों को मुख्य धारा में जोड़ा जाए। इन जातियों के लिए मंदसौर में आवासीय विद्यालय बने। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट में लड़कियां भी क्रिकेट खेले। उसके लिए भी टीम बनाएं। लड़कियां भी समाज में आगे आए, इसके लिए प्रयास करें। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नानालाल अटोलिया, रवि प्रताप बुंदेला सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, खिलाड़ी, दर्शक, पत्रकार मौजूद थे।