देवास। शहर के कोतवाली थानांतर्गत मल्हार क्षेत्र के एक मैरिज गार्डन में पानी के जार की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पत्थर भी फेंके गए।जानकारी के अनुसार मल्हार क्षेत्र के संगम गार्डन में विवाह समारोह चल रहा था।यहां तौशिफ पिता वहीद व समरोज पिता युनूस पठान ने पानी के 40 जार दिए थे।तौशिफ ने बताया कि रविवार को जब जार लेने गए तो एक कम होने पर हमने पूछताछ की। इसे लेकर विवाद हुआ और वहां लोगों ने हम दोनों के साथ मारपीट की। वहीं दूल्हे के पिता अब्दुल जलील ने बताया कि हमने 40 जार बुलाए थे। एक हमने रख लिया था। एक जार उठाने का पूछ लिया तो मारपीट की। दूल्हे को भी पत्थर लगा है।उधर सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर आई। सूचना पर सीएसपी दीशेष अग्रवाल भी पहुंचे। विवाद में एक पक्ष से तौशिफ व समरोज को चोटें आई है जिनका उपचार ज़िलाचिकित्सालय मे हुआ,वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोगों का उपचार भी जिला अस्पताल में किया गया।कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।