खनियांधाना। पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सोमवार को दोपहर 1 बजे अपने विधानसभा क्षेत्र खनियांधाना में श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया इस दौरान विधायक लोधी के साथ नगर परिषद सीएमओ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने मिलकर खनियांधाना के नया बस स्टैंड से सफाई अभियान की शुरुआत की देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ लोधी के साथ जुड़ गई और पूरे नगर में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया साथ ही लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील करते हुए कहा कि हमारे मोदी जी कहते हैं कि खून पसीने की मिलेगी तो खाएंगे नहीं तो यारों हम भूखे ही सो जाएंगेष् इसलिए हमने हर आठ दिन में कस्बे में जाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे हम लोगों को साफ-सफाई का इतना ध्यान रखें कि खनियांधाना पूरी दुनिया में सबसे स्वच्छ साफ और सुंदर नगर के रूप में पहचाना जाए लोग जब सफाई की बात करें तो कहीं न कहीं खनियांधाना का उदाहरण दें।