BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 3:23 pm
KHABAR : हिंगोट युद्ध के खिलाफ निकाली रैली, पुलिस प्रशासन, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधि हुए शामिल, हाथों में तख्तियां लेकर बैन की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। प्यारे भैया न चलाओ हिंगोट, चलो मिटाओ दिलों की खोट, अब न चलाना तुम हिंगोट, हमारे दिलों की यही है दुआ, न उड़े अब हिंगोट का धुआं, शहरवासियों की यही पुकार, हिंगोट न चलाओ अबकी बार, हम पर रहम करो, खूनी हिंगोट बंद करो। इस तरह नारे लिखी तख्तियां थाम सोमवार दोपहर को शहर में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक संगठनों ने हिंगोट के विरोध में रैली निकाली।


जो मुख्यमार्ग से होकर मोटी माता चौराहे, रामदेव मंदिर, पाला बाजार और चंचल चौराहा होते हुए फिर वापस झंडा चौक पर पहुंची। जहां दीपावली पर चलने वाली हिंगोट पर पूरी तरह से प्रतिबंध की मांग की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन क्षेत्रीय विधायक राजन मण्डलोई, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंग्ले सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।


हिंगोट खेल से हर साल लोग होते हैं घायल
गौरतलब है कि दीपावली पर्व पर हिंगोट युद्ध का खेल दीपावली पर्व पर खेला जाता है। शहर में यह खेल वर्षाे से चलता आ रहा है। हिंगोट युद्ध में युवाओं का झुंड आतिशबाजी को युद्ध के सामान इस्तेमाल करता है। हिंगोट विस्फोट होने के बाद अक्सर आसपास के लोग घायल हो जाते हैं। जिससे उनकी मौत भी हो सकती है। इसे लेकर पिछले दिनों नागरिकों ने कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे थे। जिसमें हिंगोट युद्ध रोक की मांग की गई थी।


जानिए हिंगोट युद्ध के बारे में
हिंगोट एक तरह का फल होता है। इसे कच्चा तोड़कर लाया जाता है। इसके बाद एक ओर से बारीक सुराख करके उसके अंदर का सारा सारा हिस्सा बाहर निकाल दिया जाता है। जब वह अंदर से पूरा खाली हो जाता है। तभी उसमें बारूद और अन्य सामग्री मिलाकर सुराख को बंद कर दिया जाता है। जब इसे चलाया जाता है तो यह तेज रफ्तार से जाती है और जिसे भी लगती है गंभीर रूप से घायल कर देती है।


शहर में हर साल हिंगोट के कारण कई लोग गंभीर तौर पर जख्मी हो चुके हैं। वहीं इससे विवाद की स्थिति भी कई बार बनती है। ऐसे में हर साल दीपावली के पहले ही इसके उपयोग पर प्रशासन द्वारा जिलेभर में प्रतिबंध लगाया जाता है।


पिछली बार बालक हुआ था गंभीर घायल
पिछले साल एमजी रोड पर एक बालक के सिर में हिंगोट लगने पर सिर की हड्डी क्रेक हो गई थी और ब्रेन में समस्या आई थी। इंदौर में करीब 2 माह तक बालक का इलाज चला। उसके बाद उसका स्वास्थ्य सामान्य हो पाया। इस बार दीपावली के पहले ही नागरिकों ने हिंगोट पर पूरी तरह से रोक के लिए आंदोलन विरोध शुरू किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE