BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2024, 4:10 pm
NEWS : रोमांचक मुकाबले में एमएनसीसी ने रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जीता खिताब, मुख्य अतिथियों ने किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ मुख्यालय पर मातेश्वरी सेवा समिति द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में फाइनल के शुरुआत में भाजपा नेता श्रवन सिंह राव, मातेश्वरी सेवा समिति के संरक्षक मुकेश नाहटा, किशन जाट राजकुमार जाट मंचासीन रहे। फाइनल के अंत में मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झवंर पूर्व उपसभापति भारत जागेटिया मातेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष सतनारायण विजयवर्गीय संरक्षक भेरूलाल शर्मा महामंत्री अनिल ईनाणी ओम शर्मा पार्षद बाल किशन भोई मोनू सलूजा बाटु टेलर किशन जाट सतपुड़ा सरपंच राजेंद्र सिंह पूर्व सरपंच बद्रीलाल सालवी लहरु आदि अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम संयोजक भेरूलाल शर्मा ने बताया कि सभी अतिथियों से टीम परिचय कराया गया अतिथियों का पगड़ी व भगवा दुपट्टा औड़ाकर स्वागत सम्मान किया गया।

विधायक चंद्रभान सिंह  ने कहा मातेश्वरी सेवा समिति कई वर्षों से लगातार रात्रि कालीन टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है साथ में सामाजिक कार्यक्रम भी करते हैं चाहे लावारिस लाशों को जलाना हो चाहे किसी व्यक्ति के खून की कमी होने पर ब्लड की व्यवस्था करनी हो सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार मातेश्वरी सेवा समिति लगी रहती है चंद्रभान जी ने जीतने वाली टीम को बधाई दी वह हारने ने वाली टीम को कहा की फिर से मेहनत करके अगली बार दम खम के साथ मैदान में उतरते हुए जीत हासिल करें
वहीं भाजपा नेता श्रवन सिंह ने कहा कि इस तरह के सुंदर आयोजन होते रहने चाहिए जिससे खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों का  उत्साहवर्धन होता रहे वह नए खिलाड़ियों की प्रतिभा का निखार हो वह आगे बढ़े स्टेट व नेशनल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाये।

अमन गौड़ भोपाजी नंद जी माली रूप जी बंजारा उदय राम गाडरी गोटू बंजारा भेरू लाल गाडरी पिंटू शर्मा मुकेश सेन सैमुअल बंगाली सतीश मराठा कालू अहीर उदय सेन भेरू सिंह देवड़ा कार्यकर्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

आयोजन सचिव प्रशांत चौधरी ने बताया कि मैच के शुरुआत में सबसे पहले राष्ट्रगान से शुरुआत की गई एम एन सी सी ने याराना सुपर इलेवन को रोमांचक मुकाबले में हराकर ख़िताब को अपने कब्जे में किया रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में 27 रनो से हराया पहले बल्लेबाजी करते हुए एम एन सी सी ने शानदार शुरुवात करी और निर्धारित 10 ओवर में 115 रन बनाए प्रदीप 24 आशीष 23 बाबू 21  ने सर्वाधिक रन बनाए लक्ष का पीछा करने उतरी याराना सुपर इलेवन की टीम ने संघर्ष करते दिखी और कठिन लक्ष को पार नहीं कर पायी और 27 रनो से हार गई फाइनल मैच में एम एन सी सी को एक लाख का इनाम और शानदार ट्रॉफी दी गई व उप विजेता टीम को पच्चास हज़ार रुपये और ट्रॉफी दी गई मेन ऑफ़ द टूर्नामेंट प्रदीप बारेसा को बेस्ट बॉलर कारण बेस्ट फील्डर बाबू को दिया गया दिया गया फाइनल का मुक़ाबले देखने के लिए बहुत संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे दोनों टीमों के प्रशंसकों ने चौके छक्के वह विकेट पर ढोल पटको से मैदान को गुंजायमान कर दिया विधायक चंद्रभान सिंह के हाथों से  दोनों टीमों को पारितोषित दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE