खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम भीलगांव, कसरावद बुजुर्ग, कसरावद खुर्द एवं रसीदपुरा के सैकड़ो किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी एवं भू अर्जन अधिकारी कसरावद को ज्ञापन सोपा। शनिवार को ग्राम कसरावद बुजुर्ग स्थित कृषकों की भूमि कृषि भूमि में बाईपास निर्माण कंपनी द्वारा अचानक बुलडोजर मशीन एवं ट्रैक्टरों से किसानो की लगी हुई फसलों को नष्ट कर दिया गया।
किसानों का कहना है कि बाईपास निर्माण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एवं राजस्व विभाग द्वारा कृषकों की अधिग्रहित की जा रही भूमिका सीमांकन नहीं किया गया है और ना ही भूमि में स्थित पाइप लाइन का सही ढंग से मूल्यांकन किया गया है किसानों को मुआवजा राशि पर अभी तक नहीं मिली तथा पाइपलाइन का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला है इस संबंध में किसानों द्वारा आपत्ति ली गई थी किंतु आज तक उनका निराकरण नहीं हुआ है और ना ही किसानों की भूमिका 3क् सर्वे हुआ है अपने ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की है कि बाईपास निर्माण कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों को मनमाने तरीके से फसलों को नुकसान पहुंचा कर सड़क निर्माण करने से तुरंत रोका जाए साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए की अधिकृत की गई भूमियों का विधिवत सीमांकन कर विधिवाद नक्शा पंचनामा बनाकर किसानों को बताया जाए कि उसकी कितनी भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा है साथी किसानों ने मांग की है कि जिन कृषकों की पाइपलाइन का सर्वे छूट गया है उन्हें भी सर्वे कर पाइपलाइन का मुआवजा दिलाया जाए अन्यथा की स्थिति में किसानों धरना प्रदर्शन करने एवं न्यायालय की शरण में जाने पड़ेगा। ज्ञापन का वाचन कृषक एवं एडवोकेट बृजेश कुमार व्यास द्वारा किया गया, वाचन पश्चात कृषक एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा। इस दौरान कृषक विजय जायसवाल सुभाष आइडिया महेंद्र पाटीदार ओमप्रकाश दीपक पाटीदार संदीप कुशवाह सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि उक्त ग्रामों के कृषकों की कृषि भूमिया भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 347सी कसरावद बाईपास एवं सैलानी बाईपास के उन्नयन 2 लैंग्वेज पावर शोल्डर हेतु अर्जित की गई है तथा किसानों को मुआवजा भी वितरित कर दिया गया है किंतु उक्त मुआवजा राशि से संतुष्ट होकर किसानों द्वारा श्रीमान आर्बिट्रेटर एवं कलेक्टर खरगोन के न्यायालय में अपील प्रस्तुत की है।